सोशल मीडिया पर छाया महेंद्र सिंह धोनी का नया अवतार: फैंस बोले सुपरहीरो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एम एस धोनी जल्द ही एक नए लुक में नज़र आने वाले है। अपनी ग्राफिक नॉवेल अथर्व द ओरिजिन का टीजर सोशल मीडिया पर एम एस धोनी ने शेयर किया।
उनके एनिमेटेड अवतार को देख फैंस सातवे आसमान पर पहुँच चुके है। टीजर में एम एस धोनी के सिर पर जटाएं दिख रही और वो अकेले ही राक्षसों का सामना करते नज़र आ रहे है।
एम एस धोनी का ये अवतार पुरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
एम एस धोनी को अथर्व द ओरिजिन के इस टीजर में देख फैंस उन्हें सुपरहीरो बताने में जुटे हुए हैं। एम एस धोनी इस टीजर में महादेव के गेटअप में नजर आ रहे।
धोनी एंटरटेनमेंट के तहत इस ग्राफिक नॉवेल को रिलीज किया जाएगा। साक्षी धोनी ही धोनी एंटरटेनमेंट को संभालती है।
उनके अनुसार ये एक थ्रिलिंग सीरीज होगी, जिसमे कई दिलचस्प कहानियां लोगो को देखने मिलेंगी।
एम एस धोनी अथर्व द ओरिजिन की रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं। टीजर की शुरुआत में ही वो कह रहे कि, 'न्यू एज ग्रॉफिक नॉवेल अथर्व के फर्स्ट लुक को लॉन्च करते हुए काफी खुश हूं।'
आपको बतादे कि इस पर काफी समय से काम चल रहा था।
इस सीरीज के जरिए लेखक रमेश थमिलमनी एक अलग अनुभव लोगों को देना चाहते है और कहानी को हर मोड़ पर दिलचस्प बनाने के लिए लम्बे समय से काम कर रहे थे।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News